जबलपुर: विजयनगर थाना अंतर्गत कंचन विहार में चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर 53 हजार कैश समेत जेवर पार कर दिए, चोरों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब परिवार हैदराबाद गया हुआ था।पुलिस ने बताया कि गुरुवार को श्रीमति ममता दुबे 58 वर्ष निवासी कंचन विहार विजयनगर ने सूचना दी कि उसके पति व्यासमुनि द्विवेदी को केंसर होने से उपचार के लिए हैदराबाद प्रत्येक माह जाना पड़ता है.
इस कारण वह एवं उसके पति 20 सितंबर को हैदराबाद चले गये थे। बीती रात घर लौटें तो ताले टूटे हुये थे। अज्ञात चोरों द्वारा घर में ताला तोड़कर घर में घुसकर आलमारी तोड़कर नगदी 53 हजार रूपये, सोने के कंगन, हार, बेंदी, अंगूठी, कान के गहने, चांदी की पायल, चोरी कर ले गया है।
