रीवा:भाजपा कार्यालय में पत्रकारवार्ता के दौरान सतना सांसद गणेश सिंह ने जीएसटी और नोटबंदी को सार्थक एवं जरूरी कदम बताया। उन्होने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को वितसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है. इस लक्ष्य को हासिल करने का मार्ग आत्मनिर्भर भारत के निर्माण से होकर गुजरता है. उन्होने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का सशक्त आधार स्वदेशी विचारधारा और स्वदेशी उत्पाद है.
उन्होने कहा कि जब देश का प्रत्येक नागरिक स्वदेशी उत्पादो का उपयोग करेगा, स्थानीय उद्योगो को प्रोत्साहन देगा तभी सच्चे अर्थो में आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव होगा. आत्मनिर्भर भारत ही विकसित भारत का आधार है. इसी के माध्यम से भारत वर्ष 2047 तक विश्व गुरू बनने की दिशा में अग्रसर होगा. उन्होने कहा कि नोटबंदी से इतना फायदा हुआ कि हर व्यक्ति आज डिजिटल करेंसी उपयोग करने लगा है. उन्होने कहा कि जब नोटबंदी हुई तो लोगो को लगा कि देश की अर्थ व्यवस्था चौपट हो जायेगी. लेकिन उसके बाद इतना फायदा हुआ कि लोग लेनदेन आनलाइन करने लगे. इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता मौजूद रहे
