UPTET-2026 की परीक्षा 26 और 27 फरवरी 2027 को होगी, 24 नवंबर से आवेदन शुरू

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 की परीक्षा तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। परीक्षा 26 और 27 फरवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी दी।

परीक्षा के लिए विज्ञापन 24 नवंबर 2026 को जारी किया जाएगा। इसी दिन से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) कराना अनिवार्य होगा।

UPTET-2026 के तहत प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी 23 दिसंबर 2026 तक परीक्षा शुल्क जमा कर सकेंगे। परीक्षा की तारीखों के ऐलान के बाद शिक्षक भर्ती की पात्रता हासिल करने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार है।

 

Next Post

21 नवंबर को लखनऊ आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय कौशल दीक्षा समारोह में होंगे शामिल

Thu Nov 19 , 2026
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को लखनऊ के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होने वाले पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षा समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री जयंत चौधरी भी मौजूद रहेंगे। समारोह के जरिए कौशल विकास और व्यावसायिक […]

You May Like