लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को लखनऊ के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होने वाले पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षा समारोह में शामिल होंगे।
कार्यक्रम में केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री जयंत चौधरी भी मौजूद रहेंगे। समारोह के जरिए कौशल विकास और व्यावसायिक प्रशिक्षण से जुड़े कार्यक्रमों पर चर्चा होगी। प्रधानमंत्री की इस यात्रा को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।