गांजे की खेप समेत दो तस्कर पकड़ाए

जबलपुर । क्राइम ब्रांच एवं चरगवां पुलिस ने गांजे की खेप समेत दो तस्करों को दबोचा है जिनके कब्जे से 2 किलो 442 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1 लाख 22 हजार रूपये का जब्त किया गया है।

जानकारी के अनुसार चरगवां पुलिस ने क्राइम ब्रांच के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए घुघरी तिराहा पर दबिश देकर गांजा बेचने घूम रहे शिवकुमार चौबे 42 वर्ष निवासी जमुनिया चरगवां को दबोचा। तलाशी लेने पर थैले में 0.582 ग्राम गांजा रखा मिला जिसे जब्त किया गया । पूछताछ में शहपुरा फुलर निवासी संदीप लोधी की ग्राम खुरई शहपुरा भीटा तिराहा में पान का टपरा से खरीदना बताया। इसके बाद पुलिस ने शहपुरा भीटा तिराहा स्थित पान टपरा के पास दबिश देते हुये संदेही संदीप लोधी 32 वर्ष निवासी फुलर शहपुरा को को दबोचा गया । तलाशी लेने पर 1 किलो 860 ग्राम गांजा जब्त किया गया । दोनों आरोपियों से कुल 2 किलो 442 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1 लाख 22 हजार रूपये का जप्त करते हुये दोनों आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

Next Post

रविंद्र तिवारी बने भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष, श्रीकांत वर्मा बने महामंत्री

Thu Oct 29 , 2026
जबलपुर। नवभारत की खबर पर मुहर लग चुकी है, आज से करीब एक महीने पहले नवभारत ने खबर प्रकाशित की थी की भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रवींद्र तिवारी बनेंगे और आखिर संगठन ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष की कमान रवींद्र तिवारी को सौंप दी है।।गुरुवार […]

You May Like