
जबलपुर। नवभारत की खबर पर मुहर लग चुकी है, आज से करीब एक महीने पहले नवभारत ने खबर प्रकाशित की थी की भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रवींद्र तिवारी बनेंगे और आखिर संगठन ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष की कमान रवींद्र तिवारी को सौंप दी है।।गुरुवार देर शाम को संगठन द्वारा नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा की गई। घोषणा के अनुसार जबलपुर से जिला अध्यक्ष के लिए रवींद्र तिवारी का नाम और
महामंत्री के पद पर श्रीकांत वर्मा को चयनित किया गया है।
जानकारी के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने गुरुवार रात को आधिकारिक सूची जारी की जिसमें जबलपुर सहित भिंड, श्योपुर, सागर, निवाड़ी, मैहर, उमरिया, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, इंदौर ग्रामीण, धार नगर, नीमच, सिवनी, छिंदवाड़ा के जिला अध्यक्षों और मंत्रियों के नाम शामिल हैं। विदित हो कि कि पिछले लंबे समय से भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष के नाम के ऐलान को लेकर रस्सा कशी चल रही थी और अब संगठन से इस इंतजार को विराम दे दिया है।
मंत्री, अध्यक्ष के पसंद पर हुआ फैसला
गौरतलब है की विगत 16 सितंबर के अंक में नवभारत ने खबर प्रकाशित की थी और बताया था कि लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह और भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर की पसंद पर ही अंत में मुहर लगेगी और हुआ भी कुछ ऐसा ही।
