नयी दिल्ली 07 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इस माह के मध्य में क्रोएशिया, नॉर्वे एवं नीदरलैंड्स की यात्रा स्थगित कर दी गयी है।
सूत्रों ने आज यहां बताया कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सैन्य बलों की सीमापार कार्रवाई एवं उसके बाद उपजी परिस्थितियों को देखते हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी की यूरोप के इन तीन देशों की यात्रा टाल दी गयी है।
श्री मोदी को 12 मई से 17 मई तक इन देशों की यात्रा करनी थी। तय कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री 12 मई को क्रोएशिया की राजधानी ज़गरेब, 14 मई को ओस्लो और 16 मई को हेग पहुंचना था।
Next Post
देवेंद्र वर्मा खंडवा की राजनीति में फिर सक्रिय होने लगे
Wed May 7 , 2025
मालवा- निमाड़ की डायरी संजय व्यास निमाड़ में भाजपा की गोटियां फिर बनने और बिगडऩे लगी हैं. खंडवा जिले में विधानसभा चुनाव के समय दो विधायकों खंडवा से देवेंद्र वर्मा और पंधाना से राम दांगोरे के टिकट काट दिए थे. इसके पीछे किनका हाथ था, यह नहीं पता, लेकिन अभी […]

You May Like
-
3 months ago
हिमाचल प्रदेश में ‘उड़ान योजना’ धाराशायी : राज्यसभा
-
5 months ago
यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म हक का टीजर रिलीज
