पंखे से लटका मिला युवक का शव:व्हाट्सएप डीपी पर लगाया सुसाइड नोट

नीमच: जिले के ग्राम चपलाना में सोमवार सुबह 30 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने सुसाइड से पहले एक विस्तृत सुसाइड नोट सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और उसे अपनी व्हाट्सएप डीपी पर भी लगाया।युवक ने नोट में अपनी पत्नी, ससुर, सास और कुकड़ेश्वर पुलिस पर प्रताडऩा के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा और जांच शुरू कर दी है।
ससुराल पक्ष पर प्रताडऩा और बच्चों की सुरक्षा का डर
संजय कुशवाह ने सुसाइड नोट में लिखा कि ‘मेरे बच्चे मेरी मम्मी के पास रहेंगे, मेरी पत्नी इन्हें मारना चाहती है।’ उसने अपनी मौत के लिए ससुर दुर्गा लाल (नारायणखेड़ा) और बड़ी सास दुर्गी बाई (कुकड़ेश्वर) को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है।
संजय ने आशंका जताई कि उसकी पत्नी उसके तीनों बच्चों (7 और 5 वर्ष की बेटियां व 3 वर्षीय बेटा) को नुकसान पहुंचा सकती है। समाज जनों के अनुसार, तीन-चार दिन पहले ही संजय अपनी पत्नी को ससुराल छोडक़र आया था, जहां भी विवाद हुआ था।
पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप
सुसाइड नोट में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए गए हैं। संजय ने लिखा कि ‘कुकड़ेश्वर थाने में रिपोर्ट लिखवाने गया तो टीआई ने मुझसे बदतमीजी से बात की और स्टाफ ने रिपोर्ट भी नहीं लिखी।’ उसने दावा किया कि मोबाइल में इस घटना का वीडियो मौजूद है और थाने के कमरे के सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा सकते हैं। मृतक ‘दरबार एंड दरबार संस’ में मिस्त्री का काम करता था और उसने विनोद सेन नामक व्यक्ति का भी जिक्र किया है।
युवक ने सुसाइड से पहले एक विस्तृत सुसाइड नोट सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और उसे अपनी व्हाट्सएप डीपी पर भी लगाया।
सुसाइड नोट में यह लिखा-
‘मेरे बच्चे मेरी मां के पास रहेंगे, क्योंकि मेरी पत्नी उन्हें मारना चाहती है। मेरी मृत्यु के जिम्मेदार नारायण खेड़ा निवासी दुर्गा लाल और कुकड़ेश्वर निवासी दुर्गी हैं। इसके अतिरिक्त, इस स्थिति का एक मुख्य कारण अल्हड़ निवासी रमेश चंद्र सेन का पुत्र विनोद सेन भी है।
मेरी मौत के अन्य प्रमाण और कारण मेरे मोबाइल में मौजूद रिकॉर्डिंग और वीडियो में देखे जा सकते हैं। जब मैं इस मामले की रिपोर्ट लिखवाने कुकड़ेश्वर थाने गया था, तब टीआई (ञ्जढ्ढ) ने मेरे साथ बदतमीजी की और वहां के स्टाफ ने मेरी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
इस पूरी घटना का वीडियो भी मेरे मोबाइल में सुरक्षित है, जिसे थाने के कमरे के फुटेज से भी सत्यापित किया जा सकता है। अंत में, मैं अपने जीवन के सभी लेन-देन का विवरण नीचे दर्ज कर रहा हूं (विवरण के बाद)… अब मैं अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहा हूं। गुड बाय। ‘
हर एंगल से जांच कर रही पुलिस
पुलिस अब वायरल सुसाइड नोट की सत्यता और मृतक के मोबाइल में मौजूद वीडियो-ऑडियो साक्ष्यों की जांच कर रही है ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
कुकड़ेश्वर टीआई भीम सिंह सिसोदिया ने बताया-
मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। संजय अपनी पत्नी से तलाक चाहता था, लेकिन पुलिस कानूनी प्रक्रिया के बिना जबरन तलाक नहीं करवा सकती, इसलिए उसे समझाइश दी गई थी।

Next Post

मुर्मु ने टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की सफलता की सराहना की

Mon Mar 23 , 2026
नयी दिल्ली 23 मार्च (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विश्व क्षय रोग दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय क्षय रोग, तपेदिक, टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की सफलता की सराहना की है। राष्ट्रपति ने सोमवार को अपने संदेश में कहा, “मुझे यह जानकर प्रसन्नता हुई कि क्षय रोग से उत्पन्न वैश्विक चुनौती […]

You May Like