बर्थडे पार्टी में न आने पर विवाद, युवक पर चाकू से हमला

इंदौर:बाणगंगा थाना इलाके की नंदबाग कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी में शामिल न होने के विवाद में तीन आरोपियो ने घर में घुसकर हमला कर दिया। आरोपियों ने फरियादी के साथी को नुक़ीले धारदार हथियार से मारकर घायल कर दिया। बाणगंगा पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।​नंदबाग कॉलोनी निवासी फरियादी दीपेश पिता सीताराम कुर्मी ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है। दीपेश ने पुलिस को बताया कि उनके जीजा दुर्गेश उर्फ अन्नू गौर का जन्मदिन था, लेकिन वह उनकी पार्टी में शामिल नहीं हो पाए थे।

​इसी बात को लेकर, बीती रात करीब 2:00 बजे दीपेश के जीजा दुर्गेश उर्फ अन्नू गौर अपने दो साथियों छोटू अहिरवार और भोला उर्फ गगन गौर सभी निवासी नंदबाग कॉलोनी के साथ उनके घर आए। तीनों ने घर के दरवाजे पर लात मारना शुरू कर दिया।​जब दीपेश और उनके साथी आकाश ने दरवाजा खोला और उनसे आने का कारण पूछा, तो आरोपी भोला उर्फ गगन गौर ने कहा कि तुमने हमारी बेज्जती कर दी और गाली-गलौज करने लगे।

​दीपेश और आकाश द्वारा गालियाँ देने से मना करने पर, विवाद बढ़ गया। आरोपी छोटू अहिरवार ने पास रखे नुक़ीले धारदार हथियार से आकाश की बाएँ तरफ पसली पर वार कर दिया, जिससे आकाश को गंभीर चोट आई और खून निकलने लगा।​बाणगंगा पुलिस ने फरियादी दीपेश कुर्मी की शिकायत पर आरोपी दुर्गेश उर्फ अन्नू गौर, छोटू अहिरवार और भोला उर्फ गगन गौर के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने और जानलेवा हमला करने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Next Post

बर्थडे पार्टी के दौरान रास्ते को लेकर विवाद, पड़ोसी ने युवक का सिर फोड़ा

Fri Dec 12 , 2025
​इंदौर:छत्रीपुरा थाना इलाके की पंचमूर्ती नगर कॉलोनी में बर्थडे पार्टी के दौरान रास्ता न देने पर हुए विवाद में एक युवक को पड़ोसी ने डंडे से मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।​पंचमूर्ती नगर, गली नंबर दो निवासी फरियादी […]

You May Like