जमीन विवाद को लेकर भाइयों में चले लाठी-डंडे, तीन गंभीर घायल

ग्वालियर: आरोन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पाटई में जमीन बंटवारे के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच सरेराह लाठी-डंडों से हुए जानलेवा हमले में आधा दर्जन लोग लहूलुहान हुए हैं, जिनमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज की है।केस दर्ज होने के बाद आधी रात को दोनों पक्ष अवैध हथियारों के साथ फिर आमने-सामने आ गए। पुलिस ने समय पर दबिश देकर दोनों पक्षों के मुख्य आरोपियों को दबोच लिया, जिनके पास से लोड किए हुए दो अवैध कट्टे बरामद हुए हैं।

ग्राम पाटई निवासी राहुल रावत का परिवार अपनी हिस्से की जमीन बेचकर गांव से कहीं और जाकर बसना चाहता था। इसके लिए वे अपने चचेरे भाइयों से पुश्तैनी जमीन का विधिवत बंटवारा करने की मांग कर रहे थे। जबकि चचेरा भाई रामवरन रावत, राहुल की जमीन खुद खरीदने को तो तैयार था, लेकिन वह जमीन का बंटवारा करने में लगातार आनाकानी कर रहा था।

इसी बात को लेकर दोनों परिवारों में लंबे समय से तनाव चल रहा था, जो अचानक लाठी-डंडों के साथ झगड़े में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते दोनों परिवारों के पुरुष लाठियां और डंडे लेकर घरों से बाहर निकल आए। दोनों तरफ से एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ वार किए गए। एक पक्ष से सुरेन्द्र रावत के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं हैं, जबकि दूसरी तरफ से दीपसिंह रावत और उदयभान रावत पर हमला हुआ। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Next Post

अस्पताल से बिना इलाज ग्वालियर रेफर की गई प्रसूता की रास्ते में मौत, डॉक्टरों को मिले नोटिस

Wed Jun 3 , 2026
ग्वालियर:भितरवार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लापरवाही का मामला सामने आया है जिसमें डिलेवरी के बाद हालत बिगड़ने पर अस्पताल पहुंची प्रसूता महिला को बगैर इलाज दिए ही गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर कर दिया गया जिसकी रास्ते में मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही एवं 108 जननी […]

You May Like