अस्पताल से बिना इलाज ग्वालियर रेफर की गई प्रसूता की रास्ते में मौत, डॉक्टरों को मिले नोटिस

ग्वालियर:भितरवार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लापरवाही का मामला सामने आया है जिसमें डिलेवरी के बाद हालत बिगड़ने पर अस्पताल पहुंची प्रसूता महिला को बगैर इलाज दिए ही गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर कर दिया गया जिसकी रास्ते में मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही एवं 108 जननी एक्सप्रेस को सूचना देने के बाद भी समय पर न पहुंचने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

भितरवार नगर के गड्ढा मोहल्ला निवासी सोनू परिहार की पत्नी रेणु परिहार को प्रसव पीड़ा हुई तो घर के सदस्यों के द्वारा पहले 108 जननी एक्सप्रेस एंबुलेंस को फोन लगाया गया, जब काफी देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंची तो इसी दौरान एंबुलेंस के इंतजार में घर पर ही उक्त महिला की डिलेवरी हो गई, जिसने एक बच्ची को जन्म दिया।
बच्ची के जन्म देने के तत्काल बाद ही महिला की हालत बिगड़ गई जिसके बाद पहुंची 108 एंबुलेंस उसे भितरवार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची जहां इमरजेंसी ड्यूटी कर रहे चिकित्सक के द्वारा महिला की गंभीर हालत को देखते हुए तत्काल ग्वालियर रेफर कर दिया गया।

प्रसूता ने ग्वालियर पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। उक्त घटना को लेकर महिला के पति सोनू परिहार ने बताया कि पहले एंबुलेंस का काफी देर तक इंतजार किया। इसी इंतजार के दौरान घर पर ही डिलेवरी हो गई, डिलेवरी के दौरान पत्नी की हालत बिगड़ने लगी तो उसे 108 एंबुलेंस से अस्पताल लेकर पहुंचा जहां कोई भी जिम्मेदार चिकित्सक या अन्य स्टाफ यह स्पष्ट नहीं कर सका कि आखिर इसकी हालत कैसे बिगड़ी है। अगर कोई जानकार चिकित्सक इलाज करते तो शायद वह बच जाती और उसके मासूम बच्चे बगैर मां के न रहते।भितरवार के खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अशोक खरे के द्वारा संबंधित चिकित्सकों और मौजूदा स्टाफ को कारण बताओं नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब प्रस्तुत करने की चेतावनी दी गई है।

Next Post

आदिवासियाें के समग्र विकास के लिए उनके पास जाकर उनकी समस्याओं को समझना होगा: मुर्मु

Wed Jun 3 , 2026
नयी दिल्ली, 03 जून (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को कहा कि जनजातियों के समग्र विकास और सरकार की योजनायें उन तक सुचारु रूप से पहुंचाने के लिए अधिकारियों को उनके पास जाकर उनकी समस्याओं को समझना होगा। श्रीमती मुर्मु ने यहां एकीकृत जनजातीय विकास एजेंसी (आईटीडीए) और एकीकृत […]

You May Like