सीधी में क्रिकेट का महाकुंभ: सीधी चैलेंज कप के टीमों की फ्रेंचाइजी वितरित

सीधी। स्थानीय छत्रसाल स्टेडियम में आगामी 3 जनवरी से होने वाले अखिल भारतीय आमंत्रण अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट कुंवर एवं ब्रदर्स सीधी चैलेंज कप सीजन-9 में भाग लेने वाली टीमों की फ्रेंचाइजी का वितरण अक्षत रेसीडेंसी में सीधी चैलेंज कप स्पोर्ट समिति सीधी के अध्यक्ष डॉ.अनूप मिश्रा की अध्यक्षता में किया गया।

सीधी चैलेंज कप स्पोर्ट समिति के सचिव गुरुदत्त भट्ट ने सीजन-9 टूर्नामेंट में भाग टीम ले रही टीमों एवं मैच प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी। समिति के उपाध्यक्ष अजीत सिंह ने टूर्नामेंट के प्रायोजक, सह प्रायोजकों टीम वितरण का संचालन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन समिति के कोषाध्यक्ष डॉ.विक्रम सिंह ने किया। कुंवर एवं ब्रदर्स सीधी चैलेंज कप सीजन-9 में इस बार 8 टीमें शिरकत करेंगी। जिनमें सीधी सहित मालदीप, मुम्बई, दिल्ली, रांची, जम्मू-कश्मीर, हैदराबाद, भदोही यूपी शामिल हैं। विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी फ्रेंचाइजी का वितरण किया गया। फ्रेंचाइजी का वितरण शाम करीब 8 बजे शुरू होते ही सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव मंजूर किया गया कि हैदराबाद टीम की फ्रेंचाइजी महेश प्रताप सिंह परिहार मोटर्स सीधी को दी जाए। सभी की स्वीकृति के बाद शेष बची 7 टीमों का वितरण सहयोग राशि के आधार पर किया गया। फ्रेंचाइजी वितरण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सीधी चैलेंज कप स्पोर्ट समिति के समिति उपाध्यक्ष अजीत सिंह, सचिव गुरुदत्त भट्ट, विधि सलाहकार अधिवक्ता आर.बी.सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ.विक्रम सिंह, ध्रुवसेन सिंह, अमित सिंह, भूपेन्द्र तिवारी, प्रमोद द्विवेदी, अभिमन्यु सिंह, विकास मिश्रा, दिग्विजय सिंह, सुरेन्द्र द्विवेदी, अभय सिंह, राजेन्द्र सिंह, निपेन्द्र सिंह, सुनील पाण्डेय, पुष्पराज सिंह सोलंकी, मण्डलीक मिश्रा, नीरेज कुन्देर, अवनीन्द्र सिंह का योगदान रहा।

विजेता टीम एवं फ्रेंचाइजी दोनो को मिलेगा पुरस्कार

सीधी चैंलेज कप सीजन-9 में भाग ले रही क्रिकेट टीमों में से विजेता टीम को 2 लाख का पुरस्कार और उसकी फ्रेंचाइजी को सहयोग राशि का दुगना तथा उपविजेता टीम को 1 लाख व उसकी फ्रेंचाइजी को सहयोग राशि का आधा पुरस्कार दिया जाएगा।

००

कुंवर एण्ड ब्रदर्स लगातार चौथी बार बने प्रायोजक

सीधी चैलेंज कप सीजन-6 से टूर्नामेंट के प्रायोजक बने कुंवर एवं एण्ड ब्रदर्स राकेश सिंह बघेल सीजन-7 एवं 8 में भी प्रायोजक रहे हैं। इस बार फिर सीजन-9 के प्रायोजक बन लगातार चौथी बार इस टूर्नामेंट में अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

इन्हें मिली टीमों की फ्रेंचाइजी-

सीधी इलेवन की फ्रेंचाइजी टाटा कॉलेज के डायरेक्टर इंजी.आर.बी.सिंह ने ली। राजू क्रिकेट अकादमी हैदराबाद महेश प्रताप सिंह परिहार मोटर्स, मालदीव क्रिकेट बोर्ड की टीम केडी ग्रुप, रॉक मेन्स रांची गणेश ग्रुप के डायरेक्टर नीरज शर्मा, जम्मू-कश्मीर वारियर्स अनिल सिंह ददरी, मुंबई क्रिकेट क्लब विनय कुमार सिंह तथा एल बीएन क्रिकेट अकादमी दिल्ली की फ्रेंचाइजी मिली।

पहली बार सीधी के मैदान में उतरेगी विदेशी टीम-

कुंवर एण्ड ब्रदर्स सीधी चैलेंज कप 2026 सीजन-9 में पहली मर्तबा विदेशी टीम मालदीव के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। विदेशी टीम के खिलाडिय़ों का मैच लोगों के बीच काफी आकर्षण का केन्द्र रहेगा।

टूर्नामेंट का होगा लाईव प्रसारण-

छत्रसाल स्टेडियम सीधी में कुंवर एण्ड ब्रदर्स सीधी चैलेंज कप 2026 सीजन-9 के सभी मैचों का लाइव प्रसारण किया जायेगा। जिससे जो क्रिकेट प्रेमी खेल मैदान में किन्हीं कारणों से न पहुंच पायें तो वे लाइव प्रसारण के माध्यम से मैच का लुत्फ आसानी से उठा सकें।

टूर्नामेंट के आयोजन में इन प्रायोजकों की भी है भूमिका-

सीधी चैलेंज कप टूर्नामेन्ट सीजन -9 में जहां मुख्य प्रायोजक कुंवर एण्ड ब्रदर्स के राकेश सिंह की भूमिका महत्वपूर्ण हैं। वही सह प्रायोजकों की भूमिका सराहनीय है। सह प्रायोजकों में सिक्सर के प्रायोजक हर्ष ट्रेडर्स, रिया बैट्री के संचालक संतोष सिंह, चौका के पापा आटोमोटिव, मैन ऑफ द मैच के प्रताप मार्बल, विकेट के अनिल इन्टरप्राइजेज सुनील भूर्तिया, बालिंग एवं बैटिंग इण्ड के राजेन्द्र मोटर्स राजेन्द्र सिंह एवं ओम सांई ट्रेडर्स हैं। इसके अलावा मैन आफ द मैच, गेट, ड्रिकिंग ट्राली आदि के भी सह प्रायोजक हैं।

मैच को लेकर लोगों में काफी उत्साह: डॉ.अनूप

सीधी चैलेंज कप स्पोर्ट समिति सीधी के अध्यक्ष डॉ.अनूप मिश्रा ने कहा कि उक्त आयोजन को लेकर जिलेवासियों में काफी उत्साह है। लोग फोन करके पूंछ रहे हैं कि क्या सहयोग कर सकते हैं। आयोजन की भव्यता को लेकर तैयारियां चल रही हैं।

भव्यतापूर्ण होगा आयोजन: राकेश सिंह

सीधी चैलेंज कप सीजन-9 के प्रायोजक कुंवर एण्ड ब्रदर्स राकेश सिंह बघेल ने कहा कि उक्त टूर्नामेंट को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में व्यापक उत्साह है। लोगों के उत्साह को देखते हुये इस सीजन में भी भव्यतापूर्ण आयोजन होगा।

Next Post

ट्रेक्टर ट्राली के गिरने से अधेड की मौत 

Tue Dec 23 , 2025
सीधी। जिले के चुरहट तहसील अंतर्गत ग्राम डढ़िया निवासी एक अधेड़ के ऊपर ट्रेक्टर ट्राली के गिरने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार डढ़िया निवासी सूखेद्र विश्वकर्मा उर्फ़ दादूली पिता चंद्रवली विश्वकर्मा सोमवार की रात 9 बजे पचोखर के पंडित के ट्रेक्टर की ट्राली का काम घर में […]

You May Like