ट्रेक्टर ट्राली के गिरने से अधेड की मौत 

सीधी। जिले के चुरहट तहसील अंतर्गत ग्राम डढ़िया निवासी एक अधेड़ के ऊपर ट्रेक्टर ट्राली के गिरने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार डढ़िया निवासी

सूखेद्र विश्वकर्मा उर्फ़ दादूली पिता चंद्रवली विश्वकर्मा

सोमवार की रात 9 बजे पचोखर के पंडित के ट्रेक्टर की ट्राली का काम घर में स्थित बिल्डिंग की दुकान में कर रहा था। लोगो द्वारा बताया गया कि ट्राली का बिल्डिंग करने के दौरान जैक लगाया और ट्राली के नीचे घुस गया। काम करने के दौरान रात करीब रात 9 बजे ट्राली के नीचे लगा जैक गिर गया। इससे ट्राली के नीचे सूखेद्र विश्वकर्मा उर्फ़ दादूली दब गया। हल्ला गुहार होने से पड़ोस के लोगो द्वारा ट्राली उठाई गई और गंभीर हालत में चुरहट अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रीवा रेफर कर दिया गया। किन्तु रीवा अस्पताल पहुंचने से पहले ही

मौत हो चुकी थी । आज रीवा से शव 12 बजे के करीब गांव लाया गया और दाह संस्कार डढ़िया में किया गया।

Next Post

चामुंडा पैलेस कॉलोनी में महिला का सड़ा-गला शव मिलने से हड़कंप

Tue Dec 23 , 2025
देवास। बीएनपी थाना क्षेत्र अंतर्गत चामुंडा पैलेस कॉलोनी में एक मकान से महिला का 2–3 दिन पुराना शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घर से तेज बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलकर देखा तो महिला मृत अवस्था में […]

You May Like