प्रदेशाध्यक्ष चुनाव: पहली बार ऑनलाइन वोटिंग की सुविधा, कई वोटर्स नहीं पहुँचे भोपाल

भोपाल: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के चुनाव को लेकर इस बार एक नई पहल की गई है। पहली बार पार्टी ने ऑनलाइन वोटिंग की सुविधा उपलब्ध कराई है, जिससे कई वोटर भोपाल नहीं पहुंचे हैं। वे ऑनलाइन माध्यम से ही मतदान करने की बात कर रहे हैं। हालांकि, पार्टी प्रदेश कार्यालय की ओर से सभी अधिकृत मतदाताओं को व्यक्तिगत रूप से फोन कर भोपाल आने के लिए कहा जा रहा है, ताकि पारंपरिक मतदान पद्धति को भी सशक्त बनाया जा सके।

पार्टी नेतृत्व चाहता है कि अधिकतर सदस्य उपस्थित होकर मतदान प्रक्रिया में भाग लें, जिससे चुनाव में पारदर्शिता और सहभागिता दोनों सुनिश्चित हो सके। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्पों को ध्यान में रखते हुए तैयारियां की गई हैं।

Next Post

सड़क हादसे में ज्वेलर्स की मौत, वॉटर सप्लाय वाहन का गेट अचानक खुला, एक्टिवा से गिरकर सिर में लगी थी चोट

Tue Jul 1 , 2025
दुकान का सामान लेने निकले थे रजनीकांत, परिवार में मचा कोहराम इंदौर: खातीपुरा क्षेत्र में बीते सप्ताह हुए एक सड़क हादसे में घायल हुए युवा ज्वेलर्स की मंगलवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई. हादसा उस समय हुआ जब वॉटर सप्लाय करने वाले लोडिंग वाहन के हेल्पर ने चलते […]

You May Like