ग्वालियर: अपर ककेटो बांध के जल संग्रहण क्षेत्र में अति वर्षा होने एवं मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी व बांध के जल स्तर में निरंतर वृद्धि को दृष्टिगत रखते हुए आज सुबह से अपर ककेटो बांध का गेट खोलकर लगभग 16.56 क्यूमेक्स जल छोड़ा जा रहा है। यदि बांध में जल आवक दर में वृद्धि होती है तो अतिरिक्त गेट खोलकर जल निकासी बढ़ाई जा सकती है।
उक्त जल ककेटो बांध की निर्धारित जल भराव क्षमता के उपरांत बांध के बेस्ट वियर से ओवरफ्लो होने पर पार्वती नदी के द्वारा हरसी बांध में पानी जाएगा जिससे ककेटा, नंदपुरा, दीवान फार्म, बड़ागांव ,प्रीतम फार्म, मोहना, ददोरी ,उम्मेदगढ़, नरवानी खांदी, सुलतानगढ़ वॉटरफॉल, ठेर ,टीकला, माधवपुरा, भवेड गांव एवं सभी आम जन को एलर्ट किया गया है कि नदी के तटबंध एवं आसपास के क्षेत्रों से दूर रहें सुरक्षित स्थानों पर रहें एवं अन्य नागरिकों को भी सचेत करें।
