
सीहोर. कोतवाली पुलिस ने अवैध रूप से गांजे की तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर 3 किलो से अधिक गांजा बरामद किया है. कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटर सायकल से अवैध रूप से गांजा लेकर इछावर की तरफ से सीहोर आ रहा है. सूचना पर पुलिस ने अल्हादाखेड़ी जोड़ पर मोटर साइकिल को इछावर तरफ से आते हुए रोक पूछताछ की. आरोपी ने अपना नाम प्रीतम तकिया आ. दिलीप तकिया निवासी बडऩगर का बताया. आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से बैग में से 3.695 किलो गांजा मिला. आरोपी को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की है. आरोपी ने गांजा सूखी सेवनिया निवासी अपने साथी के पास से लाना बताया. जिसकी तलाश की जारही है. जप्त गांजे की कीमत 1 लाख 30 हजार रुपए बताई गई.
