क्षमा माँगने वाला महान, क्षमा करने वाला उससे भी महान : आशीष अग्रवाल

*जैन युवा मंडल एवं सकल जैन समाज, मुरार ने मनाया क्षमावाणी पर्व*

ग्‍वालियर। जैन युवा सेवा मंडल एवं सकल जैन समाज, मुरार द्वारा कृष्‍ण वाटिका, शहीद गेट मुरार में क्षमावाणी पर्व पर वात्सल्य भोज का आयोजन किया गया। मुख्‍य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आशीष अग्रवाल ने कहा कि क्षमावाणी केवल क्षमा का पर्व नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि, सहिष्णुता और समाज में सौहार्द्र स्थापित करने का अवसर है। आज के समय में आपसी मतभेदों और गलतफहमियों को दूर करना, एक-दूसरे के प्रति सम्मान और प्रेम बनाए रखना, और समाज में एकजुटता को बढ़ावा देना अत्यंत आवश्यक है। मुख्‍य अतिथि ने सभी उपस्थितजनों से आग्रह किया कि वे अपने जीवन में क्षमा, मार्दव और सत्य के मार्ग को अपनाएँ।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्‍ठ नेता भानूप्रकाश जैन, राकेश जैन, जैन युवा सेवा मंडल के अध्‍यक्ष आशीष जैन, सचिव पारस जैन, सचिन जैन, विनय जैन, एसडीएम रॉबिन जैन, अशोक जैन ऐसा वाले, अशोक जैन सुपर, मूलचन्‍द्र जैन, राजेन्‍द्र जैन, महावीर जैन, सौरभ जैन सहित सकल जैन समाज के पदाधिकारी व समाजजन उपस्थित रहे।

Next Post

नाबालिग बलेनो कार चालक ने आधा दर्जन राहगीरों को मारी टक्कर

Wed Sep 10 , 2025
*पुलिसकर्मी, महिला समेत कई घायल* ग्वालियर। घर से बलेनो कार लेकर निकले एक नाबालिग ने तेज रफ्तार कार चलाते हुये राहगीरों के लिये संकट खड़ा कर दिया। बलेनो कार सवार नाबालिग चालक ने सैनिक पेट्रोलपंप तक आधा दर्जन से ज्यादा राहगीरों को टक्कर मारकर चोटिल कर दिया। हवा में फर्राटे […]

You May Like