
जबलपुर। खमरिया थाना अंतर्गत डुमना रोड में रविवार शाम एक तेज रफ्तार एक्टिवा अचानक अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे लगे खंबे से टकरा गई। हादसे में चालक घायल हो गया जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक एक्टिवा क्रमांक एमपी 20 एसजेड 3133 का चालक कहीं जा रहा था वह रविवार शाम को जैसे ही डुमना मामा मैंगी प्वाइंट के पास पहुंचा तभी सडक़ किनारे लगे खम्बे से उसका वाहन टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार रही कि एक्टिवा पिचक गई और चालक घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
