मां कमरे में पहुंची तो फंदे पर लटका मिला पुत्र

उज्जैन। बीती रात घर लौटा युवक खाना खाने के लिए उपर कमरे में गया। काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो मां देखने पहुंची। युवक साड़ी के फंदे पर लटका हुआ था। रात उसे अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पंवासा थाना पुलिस ने बताया कि शिव में मंदिर के पास रहने वाले गगन पिता हेमराज जूनवाल 33 साल को परिजन देर रात चरक अस्पताल लेकर पहुंचे थे। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। गगन ने फांसी लगाई थी। मामले की सूचना अस्पताल की ओर से पुलिस को दी गई। गई। रविवार सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया। इस दौरान परिजनों न ने बताया कि गगन मिस्त्री का काम करता था और रात में घर लौटा था खाना खाने के लिए ऊपर कमरे में गया। जब वापस नहीं लौटा तो मां सुमित्रा बाई उसे देखने पहुंची। गगन साड़ी के फंदे पर लटका हुआ था। उसने फांसी लगाकर आत्महत्या क्यों की इसकी वजह सामने नहीं आई है।

Next Post

ऑनलाइन गेमिंग की लत, नाबालिग बेटे ने माँ के 15 लाख के गहने उड़ाए, दोस्त के पास मिले गहने

Sun Feb 8 , 2026
रीवा। चोरहटा थाना क्षेत्र से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है. यहां ऑनलाइन गेम की बुरी लत ने एक नाबालिग को अपराध के रास्ते पर लाकर खड़ा कर दिया. नाबालिग ने अपनी ही मां के सोने-चांदी से बने तकरीबन 15 लाख रुपए के जेवरात पार कर दिए. […]

You May Like