ग्वालियर अंचल में क्रिसमस की धूम, चर्चों में सुबह से भीड़

ग्वालियर: ग्वालियर शहर भर में आज क्रिसमस का त्यौहार उत्साह व उल्लास से मनाया जा रहा है। शहर के चर्च आकर्षक ढंग से सजाए गए हैं। बुधवार रात 12 बजे प्रभु ईसा मसीह के जन्मोत्सव के साथ ही विशेष आयोजन शुरू हो गए। देर रात विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं। केक काटा गया और लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर क्रिसमस की शुभकामनाएं दी। आज गुरुवार सुबह से चर्चों में कैरोल गीतों की गूंज सुनाई दे रही है।

सभी चर्च में प्रभु यीशु के जन्म को दर्शाने वाली सुंदर चरनियां बनाई गई हैं। प्रतीकात्मक रूप से चर्च के साथ-साथ कई घरों में भी चरनी सजाई गई हैं। शहर के सेंट पॉल चर्च मुरार, सेंट जॉन्स चर्च फालका बाजार, जड़ेरुआ चर्च, गोविंदपुरी चर्च, बड़ागांव चर्च आदि जगह आयोजन चल रहे हैं। प्रभु यीशु के जन्म पर लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी।
शहर में जगह-जगह आर्टिफिशियल और नेचुरल तरीके से क्रिसमस ट्री सजाए गए हैं। रात में चर्च के अलावा कई घर भी रोशनी से जगमगाते नजर आए। सुबह सांता क्लॉज ने बच्चों को गिफ्ट बांटे। लाल टोपी लगाए बच्चे और युवा खुशियां मनाते दिखे, वहीं कई स्थानों पर सामूहिक कैरोल गायन भी हुआ।

Next Post

एनएच-46 पर सीजीएसटी की कार्रवाई: बिना टैक्स की 25 टन सुपारी से भरा ट्रक जब्त

Thu Dec 25 , 2025
रायसेन: मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में औबेदुल्लागंज के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग-46 पर बुधवार देर शाम सीजीएसटी की टीम ने बिना टैक्स चुकाए दिल्ली ले जाई जा रही सुपारी से भरे एक ट्रक को जब्त किया है।अधिकारियों के अनुसार ट्रक में लगभग 25 टन सुपारी पाई गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब […]

You May Like