एनएच-46 पर सीजीएसटी की कार्रवाई: बिना टैक्स की 25 टन सुपारी से भरा ट्रक जब्त

रायसेन: मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में औबेदुल्लागंज के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग-46 पर बुधवार देर शाम सीजीएसटी की टीम ने बिना टैक्स चुकाए दिल्ली ले जाई जा रही सुपारी से भरे एक ट्रक को जब्त किया है।अधिकारियों के अनुसार ट्रक में लगभग 25 टन सुपारी पाई गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 70 लाख रुपये बताई जा रही है।

जांच के दौरान ट्रक चालक सुपारी से संबंधित कोई भी वैध बिल या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। प्रारंभिक जांच में यह माल कर्नाटक के चित्रदुर्ग से लोड किया जाना बताया गया है, जिसे दिल्ली ले जाया जा रहा था।सीजीएसटी की टीम ने ट्रक को जब्त कर लिया है और इस संबंध में वाहन मालिक को सूचना दे दी गई है। मामले की आगे जांच की जा रही है।

Next Post

रेप पीड़िता ने 6 पेज के सुसाइड नोट में नपा अध्यक्ष, उसके पति-बेटे से मिली प्रताड़ना की बात कही

Thu Dec 25 , 2025
शिवपुरी: शिवपुरी नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा के बेटे रजत शर्मा के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कराने वाली युवती ने आत्महत्या का प्रयास किया है। युवती ने 45 नींद की गोलियां और चूहा मारने की दवा खा ली। हालत बिगड़ने पर उसे गंभीर अवस्था में […]

You May Like

मनोरंजन