इटारसी।संत रावतपुरा सरकार इंटरनेशनल स्कूल में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद दर्शन सिंह चौधरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा अखंड रामायण पाठ और 11,000 दीपों का दीपोत्सव किया गया। सांसद चौधरी ने विद्यालय में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का शुभारंभ करते हुए जल संरक्षण को समय की आवश्यकता बताया। उन्होंने छात्रों से संवाद कर शिक्षा और संस्कार के महत्व पर बल दिया। विद्यालय संचालक विवेक पलिया ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में कथावाचक रत्नामणी द्विवेदी ने भी छात्रों से प्रेरणादायक संवाद किया।
संत रावतपुरा इंटरनेशनल स्कूल में गुरु पूर्णिमा पर रामायण पाठ
