
भोपाल। MLB कॉलेज में छात्राओं और टीचर्स ने गरबा महोत्सव में शिरकत की। छात्राओं और टीचर्स ने रंग-बिरंगे परंपरागत परिधानों में सज-धज कर पारंपरिक गरबा नृत्य किया। स्टाफ के अन्य लोग भी गरबे में शामिल हुए।
कार्यक्रम में गायन, ढोल की थाप और समूह नृत्य ने माहौल को और जीवंत बना दिया। छात्राओं ने झांकी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए लोक कला और परंपरा को प्रदर्शित किया।
