रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी के 5 मामले, हादसे में यात्री की मौत

इंदौर: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों के सामान चोरी होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. जीआरपी इंदौर ने अलग अलग घटनाओं में चोरी के प्रकरण दर्ज किए हैं. इनमें महू रेलवे स्टेशन से बाइक चोरी, ट्रेनों में यात्रियों के बैग और मोबाइल चोरी के मामले शामिल हैं.महू रेलवे स्टेशन से बड़गोंदा निवासी संदीप पटवारी की बाइक चोरी हो गई. उन्होंने अपनी हीरो एचएफ डीलक्स बाइक (कीमत करीब 15 हजार रुपए) स्टेशन परिसर में खड़ी की थी. वापस लौटने पर बाइक गायब मिली. शिकायत पर जीआरपी ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है.

वहीं ट्रेनों में सफर के दौरान यात्रियों के सामान चोरी होने के चार मामले भी सामने आए हैं. एक मामले में हातोद निवासी पूजा भाटी का पर्स कामाख्या एक्सप्रेस से चोरी हो गया. पर्स में दो मोबाइल, सोने का मंगलसूत्र और नकदी समेत करीब 43 हजार रुपए का सामान था. इसी तरह विजय नगर निवासी द्वारका प्रसाद चौधरी का ट्रेन में सफर के दौरान बैग चोरी हो गया. बैग में मोबाइल और 20 हजार 500 रुपए नकद रखे थे. बैग बाद में ट्रेन के टॉयलेट में मिला, लेकिन मोबाइल और नकदी गायब थी. एक अन्य यात्री शबीना निवासी महू का ट्रॉली बैग कामाख्या एक्सप्रेस से चोरी हो गया. बैग में करीब 5200 रुपए के कपड़े रखे थे. वहीं अनिल राठौर का भोपाल इंदौर एक्सप्रेस में चढ़ते समय जेब से मोबाइल चोरी हो गया. जीआरपी पुलिस ने सभी मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर संबंधित थाना क्षेत्रों को जांच के लिए जानकारी भेजी है.

ट्रेन से उतरते समय यात्री की मौत…
राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय एक यात्री हादसे का शिकार हो गया. छोटी कलाली महू में रहने वाले 35 वर्षीय असरफ खान ट्रेन की चपेट में आ गए थे. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है.

Next Post

फुजैराह में दो कंटेनर टर्मिनल विकसित करेगा डीपी वर्ल्ड

Thu Jul 23 , 2026
अबू धाबी, 23 जुलाई (स्पूतनिक/वार्ता) दुबई स्थित बंदरगाह परिचालक डीपी वर्ल्ड ने कहा है कि उसने फुजैराह अमीरात के अधिकारियों के साथ दो कंटेनर टर्मिनलों के विकास के लिए एक समझौता किया है। फुजैराह अमीरात को अरब सागर तक सीधी पहुंच प्राप्त है, जिससे जहाजों को होर्मुज़ जलडमरूमध्य से होकर […]

You May Like