मेलबर्न, 31 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शुक्रवार को दूसरे अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की चार विकेट से जीत में जोश हेजलवुड की शुरुआती सफलता महत्वपूर्ण रही। उन्होंने अभिषेक की जूझारू पारी की सराहना करते हुए कहा कि वह यह काम काफी समय से कर रहा है। उसे अपने खेल और अपनी पहचान की पूरी समझ है और अब वह उसे बदलने की कोशिश नहीं कर रहा।
मैच के बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा, “अगर आप जल्दी चार विकेट गंवा देते हैं, तो वापसी करना बहुत मुश्किल होता है। इसका श्रेय उन्हें जाता है, उन्होंने बहुत अच्छी गेंदबाजी की।
इसके साथ ही उन्होंने अभिषेक शर्मा की 68 रनों की जुझारू पारी सराहना करते हुए कहा, “वह अपने खेल की पहचान और समझ हैं और यह अच्छी बात है कि वह इसे बदल नहीं रहे हैं। उम्मीद है कि वह हमारे लिए ऐसी और भी कई पारियां खेलेंगे।”
प्लेयर ऑफ द मैच जोश हेजलवुड ने विकेट को तेज गेंदबाजो के लिए मददगार बताया और प्रयोग करने के बजाय निरंतरता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि मुझे लग रहा है कि गेंद हाथ से बहुत अच्छी तरह निकल रही है, चाहे मैं किसी भी प्रारुप में खेल रहा हूं। बस कोशिश यही है कि गेंद को सही जगह डालूं और देखूं क्या होता है। सबकुछ संतुलित लग रहा है और ऐशेज़ के लिए पूरी तरह तैयार हूं। मुझे लगता है, सीखने के लिए इससे बेहतर जगह और कोई नहीं हो सकती। नेथन हर बार अपना काम शानदार तरीके से करता है, मुश्किल ओवर भी संभालता है। जल्द ही हमारे पास कई तेज गेंदबाज जगह के लिए मुकाबला करते नज़र आएंगे। मैं कल घर लौटूंगा, अभी भी शील्ड मैच की तैयारी के लिए समय है और फिर पर्थ में पहले टेस्ट के लिए रवाना हो जाऊंगा।

