अल्पना टॉकीज के आसपास ठेले वालों का कब्ज़ा 

भोपाल। राजधानी भोपाल के व्यस्ततम इलाकों में से एक, अल्पना टॉकीज पर इन दिनों ठेले वालों का कब्ज़ा है। मुख्य मार्ग समेत फुटपाथ पर कब्जा जमाए इन ठेलों के कारण यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है, वहीं राहगीरों को भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। पुराने भोपाल का यह क्षेत्र हमेशा से ही लोगों की आवाजाही का केंद्र रहा है। यहां न केवल सिनेमाघर है, बल्कि कई व्यावसायिक केंद्र और आवासीय कॉलोनियां भी स्थित हैं। इस कारण से, इस रास्ते पर दिनभर लोगों और वाहनों का आवागमन बना रहता है।

अवैध ठेलों के कारण आसपास के वैध व्यापारियों को भी नुकसान हो रहा है। जो दुकानदार नियमित रूप से कर चुकाते हैं और नियमों का पालन करते हैं, उन्हें इन अवैध विक्रेताओं के कारण प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है।

इनका कहना है

इस रास्ते पर कई बार अवैध ठेले और रोड की दुकानों को ज़ब्त किया गया है इसके बावजूद यह बार बार उसी जगह पर खड़े हो जाते है, बीते 2 सप्ताह पहले भी इस क्षेत्र से 15 से अधिक ठेलों को हटाया गया था. और आने वाले 3 दिनों के भीतर फिर एक उस रास्ते पर जितनी अवैध दुकाने है उन सभी को हटाया जाएगा

शैलेन्द्र सिंह भदौरिया, अतिक्रमण दस्ता अधिकारी, नगर निगम भोपाल

Next Post

अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने यूट्यूब पर एक नया एनिमेशन चैनल 'अप्लाटून' लॉन्च किया

Wed Apr 23 , 2025
मुंबई, (वार्ता) अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने बच्चों के लिए यूट्यूब पर एक नया एनिमेशन चैनल ‘अप्लाटून’ लॉन्च किया है। अप्लॉज एंटरटेनमेंट एक नया एनिमेशन यूट्यूब चैनल‘एप्लाटून’लेकर आ रहा है, जो सिर्फ और सिर्फ छोटे बच्चों के लिए है। अप्लॉज के लिए शानदार नए सफर की शुरूआत हो रही है एक मैजिकल […]

You May Like