इंग्लैंड की गोलकीपर मैरी इयरप्स ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास

लंदन, 27 मई (वार्ता) इंग्लैंड महिला फुटबॉल टीम की गोलकीपर मैरी इयरप्स ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लिया है।

इयरप्स ने स्विट्जरलैंड में लियोनेस में होने वाली यूरोपीय चैम्पियनशिप की शुरुआत से पांच सप्ताह पहले आज अपने संन्यास की घोषणा की है।

इयरप्स ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर संन्यास की घोषणा करते हुए कहा कि यह मेरे लिए सही समय है कि मैं हट जाऊं और युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने का मौका दूं। उन्होंने कहा कि 2022 में यूरो जीतना मेरे जीवन का सबसे अच्छा दिन था। उन्होंने कहा कि अपने देश का प्रतिनिधित्व करना सम्मान की बात है। काश मैं इसे हमेशा के लिए कर पाती, सभी अच्छी चीजों का अंत होना ही चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं चाहती हूं कि इस बार फिर हमारी टीम ऐसा करे।

इयरप्स ने इंग्लैंड के लिए आठ वर्षों में 53 सीनियर मैच खेले। इयरप्स को 2023 में बीबीसी स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर चुना गया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में आयोजित 2023 विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के लिए गोल्डन ग्लव जीता था। उन्होंने 2022 और 2023 में सर्वश्रेष्ठ फीफा गोलकीपर का पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

इंग्लैंड फुटबॉल टीम की मैनेजर सरीना विगमैन ने कहा कि मुझे उम्मीद थी कि मैरी इयरप्स इस गर्मी में टीम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी, इसलिए उनके संन्यास की घोषणा से निश्चित रूप से मैं निराश हूं।

 

Next Post

नशा कारोबारियों के हमले में घायल युवक की मौत

Tue May 27 , 2025
रीवा।मऊगंज जिले के लौर थाना अन्तर्गत एक युवक पर नशा कारोबारियो ने प्राण घातक हमला किया था. घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद मंगलवार की सुबह आक्रोशित परिजन शव लेकर थाने पहुंचे और प्रदर्शन किया. परिजनो की मांग थी कि थाना प्रभारी सहित पुलिसकर्मियो के […]

You May Like