5 फरार आरोपी गिरफ्तार 

सीधी। कोतवाली पुलिस ने लम्बे समय से फरार चल रहे 5 आरोपियो को गिरफ्तार किया है। जिसमे न्यायालय द्वारा 2 के विरुद्ध स्थाई तथा 3 के विरुद्ध गिरफ़्तारी वारंट जारी किया गया था। पुलिस के अनुसार आज थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक पुष्पेंद्र मिश्रा ने लम्बे समय से फरार चल रहे आरोपियों के धर पकड़ हेतु कोतवाली पुलिस की टीमें गठित कर रवाना की। टीम ने आरोपी भरतलाल केसरी पिता मुन्नीलाल केसरी निवासी सराफा बाजार थाना कोतवाली , रामकुमार कोल पिता गलन्दी कोल निवासी बढ़ौरा थाना चुरहट, फूलमती रावत पति राजकुमार रावत निवासी शिवपुरवा थाना कोतवाली, गीता पति जोखे रावत निवासी शिवपुरवा थाना कोतवाली, लीलावती साकेत पति शंकर साकेत निवासी मड़रिया थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर थाना लाई। उक्त पांचो आरोपियों के विरुद्ध वर्ष 2017,2019, 2020, 2021 में पृथक- पृथक आपराधिक मामले दर्ज किये गए थे जो अपराध करने बाद से ही फरार हो गए थे।

इन्हें गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई उपरांत आज न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Next Post

वन कर्मचारियों ने किया बाज का रेस्क्यू

Fri Apr 25 , 2025
सतना। रेलवे यार्ड के पास घायल अवस्था में मिला बाज का बच्चा, स्थानीय लोगो ने दी वन विभाग को सूचना, वन अमले ने किया रेस्क्यू, ईगल के बच्चे को सुरक्षित ले गया वन अमला, कार्यालय में देखरेख में रखा गया बाज का बच्चा। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email […]

You May Like