दतिया: बड़ौनी थाना क्षेत्र के गुप्तेश्वर की पहाड़ी पर स्थित तालाब में डूबने से युवक की मौत हो गई। वह यहां अपने रिश्तेदारों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचा था। तालाब में नहाते वक्त वह फिसल गया और गहराई में चला गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पीएम के लिए अस्पताल में पहुंचाया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
बुरहानपुर निवासी संजू पुत्र बसंत बारी अपने रिश्तेदार के घर डबरा आया था। यहीं से रिश्तेदारों के साथ उसने बड़ौनी के गुप्तेश्वर घूमने का प्लान बनाया और निकल गया। मंदिर के पास तालाब में वह नहाने के लिए उतरा और गहरे पानी में चला गया। डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही बड़ौनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शव को तालाब के बाहर निकाला। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
