
रीवा।रीवा के बदरांव विद्युत वितरण केन्द्र अन्तर्गत नीगा छीरेटा गांव में अज्ञात चोरो ने 16 विद्युत पोल में लगी 11 हजार लाइन की तार पार कर दिया. लगभग दो लाख का नुकसान विभाग को हुआ है. जिस समय चोरो ने विद्युत तार काटी उस दौरान विद्युत सप्लाई बंद थी. तार कटने के बाद कई गांव प्रभावित हुए है. गोविन्दगढ़ थाने में विभाग द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है और मौके पर पुलिस भी पहुंची. यह कोई पहली बार नही हुआ, इसके पूर्व भी विद्युत तार चोरी जा चुके है, पुलिस मामले की जांच कर रही है.
