आंगनबाड़ी में पोषण माह की शुरुआत, सब्जियां और सोयाबीन रखकर समझाया आहार का महत्व

छतरपुर। वार्ड क्रमांक 33 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 62 में बुधवार को पोषण माह की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गर्भवती महिलाओं, किशोरी बालिकाओं और शिशुओं की माताओं को कुपोषण और एनीमिया से बचाव की जानकारी दी।

बुधवार को आयोजित गतिविधियों में थीम के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्र को सजाया गया। केंद्र में दालें, हरी सब्जियां, आलू, टमाटर, प्याज, चना, सोयाबीन और मूंगफली रखी गईं, ताकि महिलाओं को बताया जा सके कि इन खाद्य पदार्थों से पोषण कैसे मिलता है। साथ ही गर्भावस्था के दौरान संतुलित आहार लेने, खून की कमी से बचने और नियमित टीकाकरण कराने पर भी विशेष रूप से जोर दिया गया।

कार्यक्रम का मुख्य संदेश रहा – “नहीं रहेगा कुपोषण, गर्भावस्था में मिलेगा सही आहार, तभी होगा स्वस्थ संसार

सहायकिका उपमा दीक्षित ने बताया कि पोषण माह 16 अक्टूबर तक चलेगा, जिसके अंतर्गत हर दिन महिलाओं और बच्चों के लिए अलग-अलग गतिविधियां और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Next Post

धर्म, संस्कृति व महापुरुषों के इतिहास से रुबरु हुए बच्चे

Wed Sep 24 , 2025
ब्यावरा। धर्म, संस्कृति के बारे में विस्तृत जानकारी बच्चों को हो तथा देश के महापुरुषों के इतिहास के बारे में वह रुबरु हो सके इस उद्देश्य से नगर के श्री अंजनीलाल मंदिर धाम पर नवरात्रि महोत्सव के तहत मंदिर ट्रस्ट द्वारा बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है. […]

You May Like