इंग्लैंड की महिला टीम ने जीता यूरो कप का खिताब

बेसल (स्विट्जरलैंड) 28 जुलाई (वार्ता) इंग्लैंड ने विश्व चैंपियन स्पेन को पेनल्टी शूट आउट में 3-1 से हराकर लगातार दूसरी बार महिला यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप (यूरो कप) 2025 का खिताब अपने नाम किया।

रविवार काे खेले गये रोमांचक फाइनल मुकाबले के पहले हाफ में स्पेन की मारियोना काल्डेंटे ने 25वें मिनट में गोलकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। इंग्लैंड की अलेसिया रूसो ने 57वें मिनट में गोलकर स्कोर 1-1 से बराबरी पर ला दिया। इसके बाद अतिरिक्त समय में भी स्कोर बराबर रहने पर मैच में निर्णय के लिए पेनल्टी शूट आउट का सहारा लिया गया।

शूटआउट में इंग्लैंड की गोलकीपर हन्ना हैम्पटन ने दो शानदार बचाव किए। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने स्पेन से विश्व कप 2023 के फाइनल में मिली हार का बदला ले लिया।

 

Next Post

कौशल सिल्वा हांगकांग की क्रिकेट टीम के मुख्य कोच नियुक्त

Mon Jul 28 , 2025
हांगकांग 28 जुलाई (वार्ता) श्रीलंका के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर कौशल सिल्वा को हांगकांग पुरुष क्रिकेट टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया है। क्रिकेट हांगकांग के अध्यक्ष बुर्जी श्रॉफ ने कहा कि बोर्ड की योजनाओं के अनुरूप यह नियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा, “प्रतिभाओं को निखारने और विकसित करने […]

You May Like