
भोपाल। कमलानगर थाना इलाके में एक 32 वर्षीय महिला के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया. महिला के पड़ोस में रहने वाले युवक ने अपने प्रेम जाल में पहले उसे फसाया. पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.
कमलानगर थाने की प्रधान आरक्षक डाली ने बताया कि एक झुग्गी बस्ती में रहने वाली महिला अपने पड़ोस में रहने वाले 32 साल के आरोपी युवक सोनू धनवारे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी के साथ उसका रिश्ता करीब 8 साल से है. आरोपी सोनू की अभी शादी नहीं हुई है. हाल ही में महिला ने जब सोनू पर शादी का दबाव बनाया तो वह अपनी बात से मुकर गया. महिला ने सोमवार को देर शाम पहुंचकर थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी की तलाश करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है.
