पटना, 23 सितंबर (वार्ता) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा करते हुये दिनकर जी को याद किया और लिखा कि, ‘बिहार के सिमरिया की धरती पर जन्मे राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर ने साहित्य को देशभक्ति और क्रांति का स्वर दिया। उन्होंने अपनी लेखनी से राष्ट्रप्रेम, स्वाभिमान और क्रांति की चेतना जगाई। उनकी ओजस्वी रचनायें आज भी पीढ़ियों को साहस और प्रेरणा देती हैं। रामधारी सिंह दिनकर जी की जयंती पर उन्हें नमन।‘
उल्लेखनीय है कि दिनकर जी न केवल एक महान साहित्यकार थे, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रनिर्माण की भावना को अपनी कविताओं के माध्यम से जन- जन तक पहुंचाने वाले एक प्रखर राष्ट्रवादी कवि भी थे।
Next Post
राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस स्वर्ण पुरस्कार पर उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने CM डॉ यादव को दी बधाई
Tue Sep 23 , 2025
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भारत सरकार की ओर से संपदा-2 को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस स्वर्ण पुरस्कार 2025 से सम्मानित किए जाने पर उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उपमुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि को प्रदेश के लिए गौरव का क्षण बताया और कहा कि मुख्यमंत्री […]

You May Like
-
12 months ago
गेहूँ पर 175 रूपये प्रति क्विंटल मिलेगा बोनस – यादव
-
5 months ago
फरार तस्कर गजनबी पुलिस के हत्थे चढ़ा
