रंग पंचमी पर रंगों में रंगा भोपाल, पुराने और नए शहर में दिखा उत्साह

भोपाल: राजधानी भोपाल में रविवार को रंग पंचमी का पर्व पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पुराने शहर से लेकर नए भोपाल तक हर ओर रंग-गुलाल की धूम देखने को मिली। सुबह से ही लोग सड़कों, मोहल्लों और कॉलोनियों में एक-दूसरे को रंग लगाकर पर्व की खुशियां साझा करते नजर आए।

पुराने शहर के चौक, इतवारा, जुमेराती और मंगलवारा क्षेत्रों में पारंपरिक अंदाज में रंग पंचमी मनाई गई। यहां युवाओं और बच्चों की टोलियां ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-गाते हुए रंग-गुलाल उड़ाती दिखीं। बड़ी संख्या में लोगों ने चल समारोह में शिरकत की। कई स्थानों पर डीजे की धुनों पर लोगों ने जमकर नृत्य किया और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी।

वहीं नए भोपाल के अरेरा कॉलोनी, कोलार, एमपी नगर और अन्य क्षेत्रों में भी रहवासी समितियों और सामाजिक संगठनों ने रंगोत्सव के कार्यक्रम आयोजित किए। लोगों ने फूलों और प्राकृतिक रंगों से होली खेलते हुए सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।त्योहार के मद्देनजर प्रशासन और पुलिस भी मुस्तैद रही। प्रमुख चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे।

Next Post

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दूबे की भोजपुरी फिल्म 'फसल' रिलीज की

Sun Mar 8 , 2026
मुंबई, 08 मार्च (वार्ता)भोजपुरी फिल्म जगत के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और ‘भोजपुरी क्वीन’ आम्रपाली दूबे की बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फिल्म ‘फसल’ दर्शकों के बीच आ गई है। इस फिल्म में दिनेश लाल यादव निरहुआ ने किसानों की समस्याओं का सजीव चित्रण अपने किरदार से पेश किया है। किसान […]

You May Like