बनखेड़ी में खेलो एमपी यूथ गेम्स 2025-26 का शुभारंभ

बनखेड़ी। विकासखंड बनखेड़ी में खेलो एमपी यूथ गेम्स 2025-26 का शुभारंभ सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल, बनखेड़ी से किया गया। इस अवसर पर एथलेटिक्स, फुटबॉल एवं क्रिकेट प्रतियोगिताओं के चयन ट्रायल आयोजित किए गए, जिसमें बड़ी संख्या में बालक-बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया।

विकासखंड खेल समन्वयक देवेंद्र उरहा ने बताया कि आगामी प्रतियोगिताएं लाल बहादुर शास्त्री स्कूल एवं रावतपुरा सरकार स्कूल में आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताओं में सहभागिता के लिए खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रहेगा।

चयन प्रक्रिया के अंतर्गत एथलेटिक्स में बालक-बालिका वर्ग से 26 खिलाड़ी, फुटबॉल में बालक-बालिका वर्ग से 32 खिलाड़ी तथा क्रिकेट में बालक वर्ग से 11 खिलाड़ियों का चयन किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विकासखंड खेल प्रभारी कलीराम अहिरवार, सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल के प्रभात पटेल, चंचल विश्वकर्मा, रामरतन पटेल, अजय प्रजापति, पवन गंगोलिया एवं आशुतोष कुशवाहा का विशेष सहयोग रहा।

Next Post

ऑनलाइन क्रिकेट का सट्टा खिलाते दो गिरफ्तार, 3 लेपटॉप, 16 मोबाइल और सिम कार्ड जब्त

Wed Jan 14 , 2026
भोपाल। कोलार थाना पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट का सट्टा खिलाते दो सट्टोरियों को गिरफ्तार किया है. छापेमारी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने घटना स्थल से 3 लेपटॉप, 16 मोबाइल और कुछ सिम कार्ड जब्त किए हैं. आरोपी तीन गुना पैसे देने का लालच देते कर लोगों को झांसे में लेते […]

You May Like