
भोपाल। कोलार थाना पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट का सट्टा खिलाते दो सट्टोरियों को गिरफ्तार किया है. छापेमारी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने घटना स्थल से 3 लेपटॉप, 16 मोबाइल और कुछ सिम कार्ड जब्त किए हैं. आरोपी तीन गुना पैसे देने का लालच देते कर लोगों को झांसे में लेते थे. अलग -अलग बैक खातों और कैश के माध्यम से आरोपी आनलाईन सट्टा का रूपया लेते थे.
मिली जानकारी के मुताबिक आशियाना हाइहट्स कालोनी में सट्टा खिलाने की सूचना पुलिस को मिली थी. मंगलवार को देर रात पुलिस ने संबंधित फ्लैट पर छापा मारा. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले सट्टोरियों अमित सुहाने और अमित रावत को गिरफ्तार किया. आरोपी जबलपुर और सागर जिले के रहने वाले हैं. भोपाल में किराए के फ्लैट में रहते हुए दोनों ऑनलाइन सट्टे का खेल चला रहे थे. आरोपियों से पुलिस की पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि मैच का ऑनलाईन के माध्यम से अवैध सट्टा चलाने का कारोबार वह कर रहे थे. सट्टा लगाने वालों को तीन गुना पैसे देने का लालच देकर लालच दिया जाता था. इस अवैध कारोबार से वह अच्छा पैसा भी कमा रहे थे. दोनों के अवैध काम को लेकर पुलिस को भनक मिली. इसके बाद पुलिस ने छापेमार कार्रवाई कर दोनों सट्टोरियों को गिरफ्तार किया.
