
भोपाल। गांधीनगर थाना पुलिस ने एक युवक की हत्या का प्रयास करने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है. गंभीररूप से घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है. पुलिस ने बदमाश को कोर्ट में पेश कर दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक अब्बास नगर की पुलिया के पास एक चाय की दुकान पर 28 वर्षीय युवक पिंटू मीना निवासी गुनगा चाय पी रहा था. इस बीच बदमाश अजहर खान (25) निवासी छोटी मस्जिद के पास वहां पहुंचा और पिंटू से विवाद करने लगा. बदमाश ने इसके बाद अपने पास से चाकू निकाल कर पिंटू के पेट पर पर जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में पिंटू गंभीररूप से घायल हो गया. मामले की सूचना पुलिस को दी गई. बदमाश मौके से फरार होने में सफल रहा. पुलिस ने मामला संज्ञान में आन पर बदमाश के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश पूरी की.
