148 वर्ष पुराने सूर्य मंदिर पर पूजन कर मनाई मकर संक्रांति

ग्वालियर। मकर संक्रांति पर 148 वर्ष पुराने दौलतगंज स्थित सूर्य नारायण के मंदिर पर सकल ब्राह्मण महासमिति के तत्वाधान में आज भगवान सूर्य की पूजा अर्चना के साथ एवं ब्राह्मण मिलनोत्सव आमंत्रण पाठ का पूजन किया गया। सकल ब्राह्मण महासमिति की महिला अध्यक्ष श्रीमती बीना भारद्वाज की अध्यक्षता में हुए समारोह में मुख्य अतिथि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की संयोजिका डॉ. वंदना भूपेंद्र प्रेमी, विशेष अतिथि ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन की राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती सरला शर्मा, मुख्य वक्ता पं. गिरिराज गुरुजी एवं मुख्य आचार्य पंडित ब्रह्म दत्त पाण्डेय शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण से पूजन किया। सकल ब्राह्मण महासमिति की महिला संयुक्त अध्यक्ष संगीता शर्मा मौजूद रहीं।

कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश संस्थापक डॉ.जयवीर भारद्वाज ने डाला। उन्होंने कहा कि सूर्य मंदिर का इतिहास के पन्नों में उल्लेख है । एक सती रोकने के लिए सूर्य मंदिर बंद किया गया था लेकिन वह लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम में सती हुई थी।

मुख्य अतिथि डॉ. वंदना भूपेंद्र प्रेमी ने कहा कि सूर्य के प्रकाश से सभी को जीवनदान मिलता है। सूर्य की आराधना सनातन धर्म में सर्वोच्च स्थान रखती है। आभार योगेंद्र दीक्षित, अंजू दीक्षित ने माना।

Next Post

दूसरी शादी का झांसा देकर ठगी: पत्नी जेवर-बाइक लेकर प्रेमी संग फरार, चार आरोपी गिरफ्तार

Wed Jan 14 , 2026
छिंदवाड़ा। तीन लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति को दूसरी शांदी कराने का झांसा देकर ठग लिया वहीं शादी करने के बाद पत्नी भी जेवारात सहित अन्य सामान लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. उक्त मामले की शिकायत के बाद नवेगांव पुलिस ने महिला सहित चार आरोपी को गिरफ्तार […]

You May Like