
छिंदवाड़ा। तीन लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति को दूसरी शांदी कराने का झांसा देकर ठग लिया वहीं शादी करने के बाद पत्नी भी जेवारात सहित अन्य सामान लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. उक्त मामले की शिकायत के बाद नवेगांव पुलिस ने महिला सहित चार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है वही महिला का प्रेमी अभी फरार हो पुलिस उसकी तलाश कर रही है. नेवंगांव थाना प्रभारी तरूण मरकाम ने बताया कि 13 जनवरी को प्रार्थी मधु विश्वकर्मा निवासी सिमरिया सागर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी पत्नि की बिमारी से मृत्यु हो गई है तथा कोई बच्चे नहीं है अकेला रहता है, दूसरी शादी करने या घर बैठाने के लिये औरत देख रहा था, जो प्रार्थी को बलराम नागवंशी निवासी कोठार का मिला जो बोला कि काका तुम टेंशन मत लो मैं तुमको घर बैठाने के लिये तुम्हारे सामाज की लड़की लाकर दूंगा और दिसम्बर 2025 में बलराम अपने दो साथी शिवजी टांडेकर, मुकेश सूर्यवंशी साथ मिलकर संध्या विश्वकर्मा निवासी इकलहरा को दूसरी पत्नि के लिये राजी कर चारो ने मिलकर मधु विश्वकर्मा को ठगने का प्लान बनाकर 22 दिसंबर 2025 को नवेगांव में यदुवंशी ढाबा में मधु विश्वकर्मा को बुलाकर संध्या विश्वकर्मा से मिलवाया और प्रार्थी मधु विश्वकर्मा से बोले कि ये लड़की तुम्हारे घर बैठने के लिये तैयार है. तुम इसको अपने घर लेकर जाओ इसके द्वारा कोर्ट से लिखा पढ़ी करा लेते है बोलने पर बलराम नागवंशी और उसके दोनो साथी द्वारा कोई दिक्कत नहीं है हम लोग बैठे है कोई लिखा पढ़ी की जरुरत नहीं है लिखापढ़ी बाद में कराते रहेगें बोलकर बलराम नागवंशी प्रार्थी मधु विश्वकर्मा से 10 हजार ले लिया और मधु विश्वकर्मा के साथ संध्या विश्वकर्मा को भेजा दिया. दूसरे दिन प्रार्थी मधु विश्वकर्मा ने ा संध्या को साड़ी ब्लाउज, चुड़ी दुल्हन के सिंगार का सामान खरीदकर दिलाया. संध्या विश्वकर्मा भी करीब 15-20 दिन मधु के साथ रही फिर संध्या ने अपने अपने प्रेमी को बुलाया और उसके साथ 10 जनवारी की दोपहर प्रार्थी मधु विश्वकर्मा की नई बाइक हिरो स्पेलण्डर प्लस, चांदी की चेन, वीवो कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल फोन और 30 -35 किलो अनाज गेंहू चोरी कर फरार हो गई. शिकायत पर पुलिस ने शिवजी टांडेकर पिता लक्ष्मण टांडेकर 36 वर्ष ग्राम नकटिया खारी ,मुकेश सूर्यवंशी पिता सुन्दरलाल सूर्यवंशी 42 वर्ष निवासी सेन्ट्रल बैंक के पास अमरवाड़ा,बलराम नागवंशी पिता मुन्ना नागवंशी 35 वर्ष निवासी ग्राम कोठार और संध्या विश्वकर्मा निवासी इकलहरा को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 83, 61(2), 303(2), 318(3), 3(5)बीएनएस का पंजीबद्ध कर लिया है.
