मुंबई, 11 फरवरी (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया बुधवार को 22 पैसे कमजोर हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 90.78 रुपये का बोला गया।
भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर 10 पैसे की मजबूती के साथ 90.56 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।
रुपया आज 90.56 रुपये प्रति डॉलर पर स्थिर खुला। शुरुआती कारोबार में 90.46 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत होने के बाद यह 90.78 रुपये प्रति डॉलर तक टूटकर अंत में उसी स्तर पर बंद हुआ।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में दो प्रतिशत की मजबूती और दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर सूचकांक में रही तेजी से रुपया दबाव में आ गया।
