
भोपाल। किसानों की विभिन्न मांगों पर चर्चा के लिए किसानों के प्रतिनिधिमंडल और राज्य सरकार की ओर से गठित मंत्रियों की समिति के बीच आज रात 9 बजे मंत्रालय में बैठक होगी। बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत संवाद किया जाएगा।
सरकार की ओर से गठित समिति में किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग तथा पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर शामिल हैं। बैठक में किसानों की मांगों और सुझावों पर चर्चा कर समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार संवाद के माध्यम से किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और किसानों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।
