शोषण के खिलाफ आर-पार की लड़ाई: भोपाल कल में जुटेंगे प्रदेश भर के अस्थायी कर्मचारी

भोपाल। प्रदेश भर के हजारों अस्थायी, आउटसोर्स और संविदा कर्मचारियों ने अपने अधिकारों और सम्मान की लड़ाई को लेकर 30 अप्रैल को भोपाल में बड़े आंदोलन का ऐलान किया है। कम वेतन और कथित शोषण के खिलाफ श्रमिक संगठनों ने इसे निर्णायक लड़ाई बताया है।

ऑल डिपार्टमेंट आउटसोर्स अस्थायी संयुक्त मोर्चा के कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. अमित सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष वासुदेव शर्मा के नेतृत्व में प्रस्तावित “महासंग्राम आंदोलन” की घोषणा करते हुए कहा कि यह कर्मचारियों के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई है।

उन्होंने सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की नौकरियां आउटसोर्स के माध्यम से “गिरवी” रख दी गई हैं। कई श्रेणियों में कर्मचारियों को मात्र 3,000 से 5,000 रुपये तक वेतन दिया जा रहा है, जो उनके श्रम का अपमान है।

मोर्चा ने सेवा सुरक्षा, 26,000 रुपये न्यूनतम वेतन और ठेका प्रथा समाप्त करने की मांग की है। साथ ही सभी विभागों के कर्मचारियों से एकजुट होकर बड़ी संख्या में आंदोलन में शामिल होने की अपील की गई है।

 

 

Next Post

​भोपाल, उज्जैन और शिवपुरी समेत कई जिलों में पुलिस का एक्शन; लाखों की अवैध शराब और लग्जरी वाहन जब्त

Wed Apr 29 , 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने अप्रैल माह में चलाए गए प्रदेशव्यापी अभियान के तहत अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.66 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की शराब और संबंधित संपत्ति जब्त की है। यह अभियान अवैध निर्माण, परिवहन, भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से […]

You May Like