जबलपुर: कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में लंबित पत्रों एवं शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर कड़े निर्देश दिए। बैठक में सबसे महत्वपूर्ण चर्चा ‘जल संचय जन भागीदारी कार्यक्रम’ के अंतर्गत ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ को लेकर हुई, जिसके तहत हिरन नदी के पुनर्जीवन की वृहद कार्ययोजना तैयार की गई है। कलेक्टर ने मैदानी स्तर पर प्रशासन की पहुंच बढ़ाने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे नियमित फील्ड विजिट करें, गांवों में रात्रि विश्राम करें और छात्रावासों का सूक्ष्म निरीक्षण करें।
इस महत्वपूर्ण बैठक में नगर निगम कमिश्नर राम प्रकाश अहिरवार, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक गहलोत सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।स्कूल,आंगनवाड़ी में हो बालिका शौचालय सुविधा बैठक में शिक्षा और बुनियादी ढांचे पर ध्यान केंद्रित करते हुए उन्होंने 15 मई तक स्कूलों की पानी टंकियों की सफाई, जर्जर भवनों को हटाने और सांदीपनि विद्यालयों में बसों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की समयसीमा निर्धारित की। साथ ही, उन्होंने निर्देश दिए कि हर स्कूल और आंगनवाड़ी में अनिवार्य रूप से बालिका शौचालय की सुविधा हो।
स्व-गणना’ प्रक्रिया को लेकर सहभागिता की अपील प्रशासनिक दक्षता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कलेक्टर ने जनगणना 2027 के प्रथम चरण की ‘स्व-गणना’ प्रक्रिया को लेकर सभी शासकीय विभागों, संगठनों और नागरिकों से सक्रिय सहभागिता की अपील की।
