भोपाल: मध्यप्रदेश शासन के मंत्री राकेश शुक्ला ने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश भर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजनों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की शिकायतों और मांगों पर गंभीरता से चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
मंत्री शुक्ला ने कहा कि सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और प्रत्येक व्यक्ति की बात सुनना सरकार की प्राथमिकता है।
उन्होंने मौके पर ही कई समस्याओं का त्वरित निराकरण कराया, जबकि जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव नहीं हो सका, उन्हें संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेजा गया।इस अवसर पर मंत्री शुक्ला ने पार्टी कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया और संगठनात्मक गतिविधियों सहित क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं की कठिनाइयों को समझते हुए आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।
