पलंग से गिरने के बाद 5 माह की बच्ची की मौत

इंदौर: रावजी बाजार क्षेत्र में 5 माह की मासूम बच्ची की पलंग से गिरने के बाद मौत हो गई. मंगलवार 14 अप्रैल को घर में गिरने से घायल हुई बच्ची को गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां 5 दिन इलाज के बाद शनिवार रात उसने दम तोड़ दिया.पुलिस के मुताबिक मृत बच्ची आयत, पिता अबरार शेख की बेटी थी. घटना के समय उसकी मां घर में खाना बना रही थी और बच्ची बिस्तर पर खेल रही थी. इसी दौरान करवट लेते समय वह नीचे गिर गई और उसके सिर में गंभीर चोट आ गई.

मां ने तुरंत पिता को सूचना दी, जिसके बाद दोनों उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसका इलाज जारी था. परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य है. बच्ची के पिता हम्माली का काम करते हैं और परिवार किराए के मकान में रहता है. परिवार में एक बेटा और एक अन्य बेटी भी है. घटना के बाद से घर में मातम पसरा हुआ है. बताया जा रहा है कि बच्ची के माता-पिता पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे. शनिवार रात मौत के बाद उन्होंने डॉक्टरों से बात की, जहां उन्हें पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पोस्टमार्टम के बाद ही शव परिजनों को सौंपने की बात कही है. मामले में थाना प्रभारी उमेश यादव का कहना है कि मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

जल्दी पैसा कमाने और शौक पूरा करने के लिए करते थे चोरी

Mon Apr 20 , 2026
इंदौर: खजराना पुलिस ने चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर घटना का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 2.30 लाख रुपए की 15 बैटरियां और एक मोटरसाइकिल बरामद की है.भवानी नगर बाणगंगा में रहने वाले […]

You May Like