रामवन पथ गमन हाईवे के ढाबे पर दर्जनभर युवकों का हमला

सतना : शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ रविवार की रात आशीर्वाद ढाबे पर दर्जनभर से अधिक बदमाशों ने जमकर उत्पाद मचाया.शराब के लिए 5 हजार रुपये की रंगदारी न मिलने पर आरोपियों ने ढाबा कर्मचारी की बेरहमी से पिटाई कर दी और ढाबे में तोड़फोड़ कर नकदी व मोबाइल लूटकर फरार हो गया. यह पूरी वारदात ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

ढाबा कर्मचारी पुष्पराज दहिया के मुताबिक, रविवार रात करीब 9 बजे यश सिंह, कार्तिक सिंह और अरविंद सिंह उर्फ छोटू ढाबे पर आए थे। तीनों ने उससे शराब पीने के लिए 5 हजार रुपये की मांग की। जब पुष्पराज ने पैसे देने से मना कर दिया, तो आरोपियों ने फोन करके अपने साथी रिशु सिंह, आदित्य सिंह समेत करीब 12-15 अन्य लड़कों को लाठी-डंडों के साथ मौके पर बुला लिया.
बदमाशों ने ढाबे पर पहुंचते ही पुष्पराज पर लाठी-डंडों और घूंसों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला इस कदर बर्बर था कि पीड़ित के हाथ और पैर में गंभीर फ्रैक्चर आए हैं.कर्मचारी को अधमरा करने के बाद बदमाशों ने ढाबे की कुर्सियां और टेबल तोड़ दिए.जाते-जाते आरोपी काउंटर से 5 हजार रुपये कैश, एक टेक्नो कंपनी का मोबाइल फोन लूट ले गए और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए
घटना के बाद ढाबा संचालक व लोहरौरा ग्राम पंचायत के सरपंच विकल्प सिंह को मामले की जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई.सिटी कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है.

Next Post

देर से चल रही ट्रेनों ने बढ़ाई यात्रियों की परेशानी

Tue Jun 30 , 2026
सतना:खराब परिचालन व्यवस्था और लगातार विलंब से चल रही ट्रेनों के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ-साथ कई स्पेशल ट्रेनें भी निर्धारित समय से काफी देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों का सफर प्रभावित हो रहा है।रविवार को रेलवे स्टेशन […]

You May Like