सिंगरौली: मोरवा–जयंत एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर रात करीब 12 बजे हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक दीपक यादव पिता राम आशीष यादव निवासी ग्राम पीपरखड़ की मौत हो गई।
हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत मोरवा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया।
प्रारंभिक जांच में हादसे के कारणों को लेकर पुलिस द्वारा आशंका जताई जा रही है कि युवक की बाइक सड़क के डिवाइडर से टकरा गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की जान गई है।घटना को लेकर आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने रविवार सुबह कांटा मोड़ पर जाम लगा दिया और प्रशासन से मामले की जांच व उचित कार्रवाई की मांग की जा रही है।
