तेंदुआ के हमले में घायल बच्चे के इलाज के लिए महिलाओं ने विधायक को दिया आवेदन

भौंरा/शाहपुर। ग्राम भौंरा में जंगली जानवर तेंदुआ के हमले में घायल हुए ढाई वर्षीय बालक के इलाज के लिए महिलाओं ने विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उईके को आवेदन दिया। आवेदन देने के लिए लगभग आधा सैकड़ा महिलाएं विधायक के निवास पर पहुंची।

महिलाओं ने विधायक से मांग की है कि तेंदुआ को जल्द से जल्द पकड़वाया जाए और घायल बच्चे के इलाज के लिए हर संभव मदद की जाए। महिलाओं ने कहा कि फॉरेस्ट विभाग के अधिकारी केवल खाना पूर्ति कर रहे हैं और तेंदुआ को पकड़ने में विफल हो रहे हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि तेंदुआ ने गांव में दर्जनों मुर्गा मुर्गी, व बकरा बकरी भी खा लिया है। उन्होंने विधायक से मांग की है कि तेंदुआ को पकड़वाने के लिए जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए।

विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उईके ने महिलाओं को आश्वासन दिया है कि वह जल्द ही फारेस्ट विभाग से बात करेंगी और तेंदुआ को पकड़वाने की कोशिश करेंगी। उन्होंने कहा कि बच्चे के इलाज के लिए भी हर संभव मदद की जाएगी।

गौरतलब है कि फॉरेस्ट विभाग ने महीना भर पहले 4 हाथी को एसटीआर की तरफ से लाया था, लेकिन वे भी तेंदुआ को नहीं खोज पा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि फॉरेस्ट विभाग की घोषणा करवाई जब किसी की जान पर आ जाती है तब विभाग की आंखें खुलती है।

Next Post

विराट कोहली एवं कुलदीप यादव ने किए भगवान श्री महाकालेश्वर के भस्म आरती दर्शन

Sat Jan 17 , 2026
उज्जैन। भारतीय क्रिकेट टीम के प्रसिद्ध खिलाड़ी विराट कोहली एवं कुलदीप यादव ने ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के प्रातःकालीन भस्म आरती में उपस्थित होकर दर्शन लाभ लिया। दर्शन उपरांत श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से अपर कलेक्टर व प्रशासक प्रथम कौशिक एवं सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल द्वारा विराट […]

You May Like