ग्वालियर:वीरांगना लक्ष्मीबाई बलिदान मेला का प्रमुख समारोह आज 18 जून को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के मुख्य आतिथ्य में लक्ष्मीबाई समाधि के सामने स्थित मैदान में सायंकाल 7 बजे आयोजित होगा। इस आयोजन में “खूब लड़ी मर्दानी” महानाट्य का मंचन, “क्रांतिवीर वंशज सम्मान” समारोह आयोजित होगा। अंत में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा।
कवि सम्मेलन में ख्यातिनाम कवि करेंगे काव्यपाठ
बलिदान मेला में आयोजित होने जा रहे अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में ओज की ख्यातिनाम कवियत्री श्रीमती कविता तिवारी, वीर रस के वरिष्ठ कवि जगदीश सोलंकी, हास्य कवि प्रताप फौजदार, प्रवीण शुक्ल व शंभू शिखर, श्रृंगार के कवि गजेन्द्र प्रियांशु, डॉ. कमलेश शर्मा, अभय सिंह निर्भीक व अखिलेश द्विवेदी काव्य पाठ करेंगे।
Next Post
अनलोडिंग के दौरान पलटा रेत से भरा हाईवा, 4 कार दबीं
Thu Jun 18 , 2026
जबलपुर: सिविल लाइन थाना अंतर्गत समीक्षा टाउन फेज-2 में बीती रात रेत अनलोडिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। निर्माण सामग्री से भरा एक तेज रफ्तार हाईवा अनियंत्रित होकर पास खड़ी चार कारों पर पलट गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि चारों गाड़ियां हाईवा के नीचे दबकर पूरी तरह […]

You May Like
-
4 months ago
गाय से टकराई बाइक, चाचा-भतीजी घायल
-
11 months ago
पानी के लिए सड़क पर गड्ढे न करें- मंत्री नारायण सिंह